Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

पानी पर तैरता घर है अनोखा प्रयोग - अश्विनी चौबे

पानी पर तैरता घर है अनोखा प्रयोग - अश्विनी चौबे

- केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री के मिशन लाइफ से प्रेरित 

केटी न्यूज/बक्सर 

पानी पर तैरता घर है अनोखा प्रयोग - अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रामरेखा घाट के सामने गंगा नदी में बने फ्लोटिंग हाउस (पानी में तैरता घर) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह अनोखा प्रयोग है तथा यह लाइफ स्टाइल फ़ॉर एनवायरनमेंट से प्रेरित है। इसे बिहार के आरा के प्रशांत व उनकी टीम ने बनाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह एक अनोखा प्रयास है। सबसे अच्छी बात है कि इस प्राकृतिक घर को बनाने में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। घर बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का भी अनोखा उदाहरण है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि इस तरह के घर इको टूरिज्म को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही बाढ़ आदि में है फ्लोटिंग हॉस्पिटल आदि को बल प्रदान कर सकता है। इंजीनियर प्रशांत ने केंद्रीय राज्यमंत्री को पानी पर तैरता घर घुमाया। केंद्रीय राज्य ने कहा कि इस घर को विशेषज्ञ को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ मंत्र से यह प्रेरित है। घर बनाने वाले प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के आरा (भोजपुर) के निवासी है। उन्हें अपशिष्ट और प्राकृतिक सामग्री और रचनात्मक कला के साथ काम करने में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने लंबे समय तक इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण लिया और इसे अपने जुनून में लागू किया। उनके काम में टिकाऊ निर्माण, अपशिष्ट पुनर्चक्रण और सामाजिक प्रभावों के लिए परियोजनाओं जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। 

2017 में किया था बाइक से भारत से स्कॉटलैंड की यात्रा

पानी पर तैरता घर है अनोखा प्रयोग - अश्विनी चौबे

प्रशांत ने वर्ष 2017 में वसुधैव कुटुंबकम (एक विश्व एक परिवार) का संदेश फैलाते हुए बेंजामिन रीड के साथ भारत से स्कॉटलैंड तक मोटरसाइकिल यात्रा की थी। 2020 में प्रशांत बिहार लौट आए और स्थानीय बिहारियों को अपशिष्ट पुनर्चक्रण, प्राकृतिक निर्माण और कई अन्य लचीले आजीविका तरीकों में प्रशिक्षित करने के लिए एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने पर काम करना शुरू कर दिया। प्रशांत ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि यह भारत का पहला जलवायु अनुकूल फ्लोटिंग हाउस है। जलवायु अनुकूल बिहार और दुनिया के लिए अपनी दीर्घकालिक दृष्टि परियोजना का पहला चरण पूरा कर लिया है, जो लाखों लोगों को बाढ़ से बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी परियोजनाएं स्थिरता की ओर झुकी हुई हैं और उनका विचार बिहार को टिकाऊ जीवन के लिए एक उदाहरण के रूप में पेश करना और हमारी भावी पीढ़ी के लिए एक उदाहरण पेश करना है। प्रशांत का दृष्टिकोण बिहार में भारत का पहला टिकाऊ, जलवायु अनुकूल लचीला व तैरता हुआ गांव बनाना है, जो जलवायु संकट के दौरान भी अपनी चक्रीय अर्थव्यवस्था के साथ पनप सके। केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रशांत व उनकी टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।