Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया

राहुल गांधी के द्वारा 1 जुलाई को संसद में सत्र के दौरान हिन्दुओं को लेकर की टिप्पणी की गई थी।जिस से आहत होकर हिंदूवादी नेता देवयांशु किशोर ने परिवाद दायर किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ  बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया
Rahul gandhi

केटी न्यूज़/बिहार

कांग्रेस पार्टी के सांसद व नेता विरोधी दल राहुल गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। राहुल गांधी के द्वारा 1 जुलाई को संसद में सत्र के दौरान हिन्दुओं को लेकर की टिप्पणी की गई थी।जिस से आहत होकर हिंदूवादी नेता देवयांशु किशोर ने परिवाद दायर किया है।भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302 और 356(1) के तहत मामला दर्ज कराया है।

राहुल गांधी के खिलाफ  बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया

मामले को लेकर  परिवादी हिंदूवादी नेता और गिरिराज सिंह फैंस क्लब के देवयांशु किशोर ने बताया।सोमवार को कांग्रेस पार्टी के सांसद और नेता विरोधी दल राहुल गांधी के द्वारा हिंदू धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया गया था।इस दौरान में उन्होंने हिंदुओ को हिंसक बताया था।उन्होंने अपने बयान से देश भर के करोड़ो हिंदू समाज के लोगो की भावनाओं को आहत किया है।जिसको लेकर हमलोग ने विचार किया कि राहुल गांधी हिंदू धर्म की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। इससे आहत होकर कोर्ट में परिवाद को दायर किया है।आज कोर्ट ने जिसे स्वीकार कर लिया है।कोर्ट ने मामले की गम्भीरता को लेकर सुनवाई की तारीख़ 15 जुलाई 2024 को मुकर्रर की है।

राहुल गांधी के खिलाफ  बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट में परिवाद दायर किया गया

परिवादी के अधिवक्ता सुमित कुमार ने पूरे प्रकरण को लेकर बताया की कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के द्वारा कल संसद में सदन की करवाही के दौरान हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया गया था।राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म को हिंसक बताया गया था।जिससे आहत होकर परिवादी देवयांशु किशोर के द्वारा कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।इस मामलें की सुनवाई को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।अब 15 जुलाई को इस मुद्दे को लेकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

 

    

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।