BJP केवल 10 साल के अंदर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई-प्रियंका गांधी

रायबरेली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस समय अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।

BJP केवल 10 साल के अंदर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई-प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi

केटी न्यूज़/रायबरेली

रायबरेली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इस समय अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।गुरुवार को भी उन्होंने यहां चुनाव प्रचार किया।प्रियंका इस दौरान नए अवतार में दिखी।उन्होंने माथे पर  तिलक लगाकर लोगों को संबोधित किया।प्रियंका ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और BJP को खुली चुनौती दी।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है।BJP की  इच्छा केवल सत्ता पाना नहीं बल्कि अपने कारोबारी दोस्तों को फायदा पहुंचाने की है।प्रियंका ने कहा कि भाजपा के नेता कह रहे हैं कि अगर फिर से सत्ता उनके हाथ में आई तो वह संविधान बदल देंगे।भाजपा केवल 10 साल के अंदर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है।वहीं कांग्रेस ने 55 साल तक देश की कमान संभाली लेकिन हम सबसे अमीर नहीं बन पाए।BJP की नीति यही है कि जहां से संभव हो वहां से चंदा जुटा लो।कांग्रेस ने इस देश और जनता की सेवा की है जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केवल काम के लिए पैसे लेने का काम किया है।