शहर में पीसी कॉलेज के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

मंगलवार की आधी रात शहर में इलाके में गोली चली है। जिसमें एक अधेड़ जख्मी हो गया है। घटना मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज इलाके में हुई है। गोली चलने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।

शहर में पीसी कॉलेज के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार की आधी रात शहर में इलाके में गोली चली है। जिसमें एक अधेड़ जख्मी हो गया है। घटना मुफ्स्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज इलाके में हुई है। अंधाधुंध गोली चलने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। गोलीबारी में जिले के एक कुख्यात का नाम भी सामने आ रहा है। वहीं घायल अधेड़ की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोंधीला गांव निवासी अभय कुमार सिन्हा (40)पिता स्वर्गीय जगदीश सिन्हा के रूप में हुई है।

सूत्रों कि मानें तो दो पक्षों में पीसी कॉलेज के इलाके में ज्योंति मैरेज हाल के पास पीड़ित अभय सिन्हा व अन्य लोग तिलक समारोह में गये थे। उसी दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी में अचानक गोली चली। जो घायल अभय सिन्हा के जांघ में लगी। उसके मौजूद लोग उन्हें आनन-फानन में उन्हें विश्वामित्र हॉस्पीटल गोलम्बर लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं स्थानीय सूत्रों कि मानें तो जमीन विवाद में दो कुख्यात गिरोह के बीच गोली चली है। जिसमें 20 से 22 राउंड फायरिंग कि गयी है।  वहीं पीड़ित अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। डाक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को सूचना दे दी गयी है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीसी कॉलेज इलाके में गोली चलने की सूचना मिली है। जिसमें एक अधेड़ घायल हुआ है। गोली क्यों चली है इसकी जांच के लिए पुलिस की टीम घटना स्थल पर भेजी गयी है। वहीं घायल के फर्द वयान के लिए भी एक टीम भेजी है। व्यान आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किसने और क्यों गोली मारी है। वहीं पुलिस सूत्रों कि मानें तो एक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।