सहकारिता मंत्री ने जिले में दो गोदामों का किया शिलान्यास, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ली जानकारी

बुधवार को राज्य के सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने जिले में दो गोदामों की आधारशीला रखी। जिसमें इटाढ़ी प्रखंड के बड़का गांव पैक्स का गोदाम एवं छुटावी व्यापार मंडल का गोदाम। इन गोदामों का निर्माण कृषि रोड मैप 2017-2022 के राज्य योजनान्तर्गत हो रहा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों का अनाज रख रखाव के बिना बर्बाद न हो।

सहकारिता मंत्री ने जिले में दो गोदामों का किया शिलान्यास, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की ली जानकारी

- किसानों के अनाज का सही भंडारण कराना सरकार का लक्ष्य- डॉ. प्रेम कुमार

केटी न्यूज/बक्सर

बुधवार को राज्य के सहकारिता विभाग सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने जिले में दो गोदामों की आधारशीला रखी। जिसमें इटाढ़ी प्रखंड के बड़का गांव पैक्स का गोदाम एवं छुटावी व्यापार मंडल का गोदाम। इन गोदामों का निर्माण कृषि रोड मैप 2017-2022 के राज्य योजनान्तर्गत हो रहा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों का अनाज रख रखाव के बिना बर्बाद न हो।

इसी उदेश्य से सभी पंचायतों, पैक्सो तथा व्यापार मंडल में गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है, ताकी अनाज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। इसके अलावे उन्होंने विभाग में संचालित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रमा राम से ली। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने उन्हें बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में जिला में 126 समितियों द्वारा 6330 किसानों से 60163.644 मिट्रक टन धान की खरीद की है।

अधिप्राप्ति किये गये धान के बराबर 40911.278 मिट्रिक टन सीएम० आर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया जाना है। जिसमें 35720. 687 मि. टन (87.31 प्रतिशत) सीएमआर की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया जा चुका है। जबकि इस बार रबी मौसम में जिला में 32 समितियों द्वारा 47 किसानों से 150.30 मि. टन गेहूं की खरीद की गई। जिसका शत प्रतिशत आपूर्ति राज्य खाद्य निगम को किया जा चुका है।

डीसीओ ने बताया कि जिला में कुल 87 पैक्स व व्यापारमंडलों में 200 से 500 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण की स्वीकृति विभाग द्वारा वर्ष 2012-13 से अबतक प्रदान की गई है। जिसमें 85 पैक्स व व्यापारमंडलों में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष दो पैक्सों में गोदाम निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सहकारिता मंत्री को बताया गया कि मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के तहत 64 समितियों का चयन किया गया है।

जिसमें कुल 300 यंत्रों का क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। अभीतक कुल 232 यंत्रों का आपूर्ति चयनित पैक्सों को आपूर्तिकर्ता एजेंसी द्वारा की गई है जिसमें से 231 यंत्रों का भुगतान संबंधित पैक्सों द्वारा 51742882.00 रू कर दिया गया है।