Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बेख़ौफ़ अपराधियों ने 'पीएनबी बैंक' में की 22 लाख की लूट

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

बेख़ौफ़ अपराधियों ने 'पीएनबी बैंक' में की 22 लाख की लूट
Crime

केटी न्यूज़/पटना

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना पालीगंज के दुलहिन बाज़ार थाने के जमुई बाजार की है।अपराधियों ने हथियार के बल पर पीएनबी बैंक को निशाना बनाया है।नकाबपोश 6 की संख्या में अपराधियों ने पालीगंज इलाके में बैंक से 22 लाख रुपया की लूट को अंजाम दिया है। 

बेख़ौफ़ अपराधियों ने 'पीएनबी बैंक' में की 22 लाख की लूट

सोमवार को पटना से सटे पलीगांज के  दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र कोरैया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े अपराधियों बैंक लूट लिया।बैंक में अपराधी कस्टमर बनकर आए थे। इसके बाद अचानक से हथियार निकालकर बैंक और दूसरे ग्राहकों को बंधक बना लिया।बंधक बनाने के बाद बैंक के किचन में सभी को बंद कर दिया फिर पिस्टल दिखाकर बैंक कर्मचारियों से लॉकर खुलवाया। इसके बाद लॉकर से 22 लाख लूट कर फरार हो गए।आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और उनके भागने के रास्ते की तरफ भी पता किया जा रहा है।

बेख़ौफ़ अपराधियों ने 'पीएनबी बैंक' में की 22 लाख की लूट

घटना की जानकारी पाकर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक से करीब 21 लाख की लूट हुई है.पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बैंक खुलने के महज कुछ घटने बाद ही बैंक लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।फिलहाल पुलिस बैंक लूट कांड में अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है।

बेख़ौफ़ अपराधियों ने 'पीएनबी बैंक' में की 22 लाख की लूट

बिहार में आये दिन लूट की घटनाओं में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है।दो दिन पहले ही गया में अपराधियों ने एयरटेल कार्यालय में एक कर्मचारी को गोली मारकर करीब 14.5 लाख रुपये लूट की थी15 जून को आरा के गजराजगंज थाना के चौकीपुर पासवान चौक से ग्रामीण बैंक की सीएसपी से एक लाख बीस हजार की लूट और 8 जुलाई को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा स्टेट बैंक की सीएसपीसे 3 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।बीते हफ्ते ही बिहार के पूर्णिया जिले में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में 3 करोड़ का सोना लूट लिया गया था।आए दिन किसी न किसी बैंक, आभूषण दुकान, घर, सीएसपी सेंटर, पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट की घटना देखने को मिल रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।