Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी परीक्षा, सभी केन्द्रों पर लगे है सीसीटीवी कैमरे

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आहूत इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए बिहार बोर्ड द्वारा जिले में कुल 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसमें बक्सर अनुमंडल में 19 एवं डुमरांव अनुमंडल में आठ परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

इन केंद्रों पर कुल 20 हजार 824 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिनमें सदर अनुमंडल के केंद्रों के सभी 19 केंद्रों पर 15 हजार 498 और डुमरांव अनुमंडल के आठ परीक्षा केंद्रों पर 5 हजार 326 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डुमरांव अनुमंडल में केवल छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। इसके अलावे केन्द्रों के अंदर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

जबकि परीक्षार्थियों को कई स्तरों की जांच से गुजरना होगा। परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए कई स्तरों पर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सभी केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वही दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। वहीं जिले में चार परीक्षा केन्द्रों को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां उत्सवी माहौल में परीक्षार्थियों का स्वागत वीक्षक करेंगे। इन केन्द्रों में जिला मुख्यालय में सेंट मेरी उच्च विद्यालय नया बाजार, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय बाजार समिति रोड, एवं जेकेटी लॉ कॉलेज को मॉडल केंद्र बनाया गया है। वहीं डुमरांव में महारानी उषा रानी प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय को मॉडल केंद्र बनाया गया है। इन केन्द्रों को दुल्हन की तरह सजाया भी गया है। ताकी परीक्षार्थियों को परीक्षा का टेंशन न हो। 

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

जूता-मोजा पहन कर परीक्षार्थी दे सकेंगे परीक्षा

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए परीक्षा समिति ने अपने निर्देशों में आंशिक बदलाव किया है। ठंड को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में जूता-मोजा पहनकर आने के लिए छुट दे दी है। इससे शीतलहर के दौरान परीक्षार्थियों को काफी सहुलियत मिली है। जूता-मोजा पर लगाई गई प्रतिबंध को हटा लिया गया है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के अलावा वीक्षकों को भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, समार्ट वॉच, मेडेनिक वॉच आदि ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

इंटर परीक्षा आज से, जिले में बनाए गए है 27 परीक्षा केंद्र, शामिल होंगे 20,824 परीक्षार्थी

एक से 12 फरवरी तक संचालित होगी परीक्षा

इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी तक संचालित होगी। जिसमें कला, विज्ञान, वोकेशनल व कार्मस संकाय की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक ली जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। देर से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित होना पडेगा। प्रवेश-पत्र एवं फोटो युक्त पहचान-पत्र लाने वाले परीक्षार्थियों को ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।