पंखे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव का मामला खुदकुशी

पंखे से लटका मिला इंटर की छात्रा का शव का मामला खुदकुशी

केटीन्यूज/आरा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में रविवार की देर शाम ननिहाल में रहने वाली इंटर की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। बड़ी बहन के जेठ से झगड़े के बाद उसने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृत छात्रा मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव निवासी स्व.राजेश सिंह की 18 वर्षीया पुत्री रेशमा कुमारी थी। वह बचपन से ही अपने ननिहाल में रहती थी।

उसका अपनी दीदी के शादी-शुदा जेठ और 12 साल की बेटी के बाप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी प्रेम-प्रसंग के कारण छात्रा द्वारा पंखे से लटक कर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।  खुदकुशी की इस घटना से गांव में सनसनी मच गयी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कारणों की छानबीन में जुटी है। इधर, छात्रा की मां उर्मिला कुंवर ने बताया कि वह उनकी छोटी बेटी रेशमा छह माह की उम्र से ही ननिहाल में रहती थी।

उनकी बड़ी बेटी कुसुम की शादी 2021 में धोबहां ओपी क्षेत्र के बसंतपुर गांव में हुई थी। उनकी बड़ी बेटी कुसुम का जेठ पिंटू सिंह आर्मी में है। वह शादीशुदा है और उसे एक 12 वर्ष की पुत्री भी है। उसी पिंटू सिंह से एक साल से उनकी छोटी बेटी रेशमा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। इस बात की जानकारी उन्हें चार माह पूर्व मिली थी।

उनकी बेटी और दामाद भी रेशमा कुमारी का पिंटू सिंह से शादी करने को लेकर राजी थे। दो दिन पूर्व पिंटू सिंह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। इसी बीच रविवार की सुबह दोनों की फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रविवार की देर शाम उसकी मां अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। घर में कोई दूसरा नहीं था। उसी बीच रेशमा ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गले में फांसी लगा ली।

काफी देर तक वह नहीं देखी, तो उसकी मां रेशमा के कमरे के पास गई और उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा भी नहीं खोला। तब उसकी मां शोर मचाने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

तब उसकी बेटी पंखे से लटकी मिली। है। उर्मिला कुंवर ने अपनी बड़ी बेटी के भैसुर पिंटू सिंह से चल रहे प्रेम-प्रसंग के कारण पंखे से लटक कर उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही।

बताया जा रहा है कि छात्रा अपने तीन बहन और एक भाई में मांझिल थी। उसके परिवार में मां उर्मिला कुंवर, बहन कुसुम, निशा और भाई भोलू है। घटना के बाद छात्रा के घर में कोहराम मच गया है।