'बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे'-अखिलेश यादव

बरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे।

'बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे'-अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/दिल्ली

बरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे।अखिलेश यादव ने इस दौरान जनसभा में आए सभी नेताओं, जनता और मीडिया को आभार भी व्यक्त किया।समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का एक गाना है, जो बहुत चर्चित है।बरेली के झुमके और सुरमे का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।अखिलेश ने कहा 'बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे' सुना होगा  इस बार भारतीय जनता पार्टी का अहंकार जनता गिरा देगी।अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बरेली का सुरमा पूरे देश में प्रसिद्ध है।बरेली वालों इस बार 'बरेली का सुरमा' लगाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देना।

अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि तीसरे चऱण के लिए मतदान होने जा रहा है।इस चरण में बरेली से लेकर मैनपुरी तक चुनाव हो रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि बरेली की जनता ने इस बार मन बना लिया है।इस चरण में इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है।उन्होंने कहा कि हम 100 फीसदी सीटें जीत रहे हैं।भाजपा का अहंकार जो आसमान छू रहा है, उसे गिराने का काम बरेली की जनता करेगी।

अखिलेश ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 हमारे और आपके भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों का भविष्य का भी चुनाव है।ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है।कभी समुद्र मंथन हुआ था, इस बार चुनाव में मंथन की जरूरत है।इस बीच उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धर्म की बात करते हैं।उन्हें सबसे पहले बात करनी चाहिए कि 60 लाख बच्चों के भविष्य को सरकार ने बर्बाद कर दिया।नौकरियां राज्य में हैं नहीं, रोजगारा नहीं और भाजपा चाहती है लोगों का ध्यान हटाना लेकिन हम ध्यान को हटने नहीं देंगे।नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।