खालिस्तानी आतंकी 'गुरपतवंत सिंह पन्नू' ने फिर चुनाव के बीच शांति भंग करने की करी हरकत

कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर से दिल्ली में चुनाव के बीच शांति भंग करने की कोशिश की है।

खालिस्तानी आतंकी 'गुरपतवंत सिंह पन्नू' ने फिर चुनाव के बीच शांति भंग करने की करी हरकत
Khalistani Poster

केटी न्यूज़/दिल्ली

कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर से दिल्ली में चुनाव के बीच शांति भंग करने की कोशिश की है।दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के नीचे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। दो मेट्रो स्टेशनों पर पन्नू ने खालिस्तानी नारे लिखवाए जाने की जिम्मेदारी ली है।आतंकी ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट डाली है।अमेरिका में बैठा आतंकी पन्नू लगातार भारत के खिलाफ खालिस्तानी मूवमेंट को हवा दे रहा है।इससे पहले कई बार पन्नू भारत के खिलाफ जहर उगल चुका है। 

पुलिस को नारों के बारे में पता लगा, तुरंत एक टीम मौके पर आई। इसके बाद सभी नारे मिटा दिए गए। पुलिस आरोपियों के बारे में तेजी से पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। नारों को लिखने के पीछे गहरी साजिश हो सकती है? इसको लेकर भी पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।

इस घटना की जिम्मेदारी पन्नू ने ली है लेकिन ये नारे किसने लिखे,इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखे देखे जाने के बाद लोगों में भी हलचल दिखी। सवाल उठने लगा है कि चुनाव के बीचे ऐसी कोशिश किसी गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं है?दिल्ली में फिलहाल लोकसभा चुनाव का प्रचार चरम पर है। दो मेट्रो स्टेशनों के बीच में किसी ने नारे लिखने की हिमाकत की है। नारे किसने लिखे और ऐसा करने के पीछे मकसद क्या है? इसको लेकर लगातार दिल्ली पुलिस काम कर रही है।अभी तक इस बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका है।

इससे पहले भी दिल्ली में ऐसे नारे लिखे मिल चुके हैं। इसी साल मार्च महीने में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर ऐसे नारे लिखे मिले थे। वहीं उत्तर नगर इलाके में 26 जनवरी से कुछ दिन पहले सरकारी स्कूल की दीवारों पर ऐसे नारे दिखे थे।इन दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया था।जिसमें विक्रमजीत नाम के एक आरोपी और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया था।