मेरा मन अनहोनी की दे रहा है गवाही अहमदाबाद कल चलते चले पति ने किया मना तो नाराज होकर निकल गई, मौत

मेरा मन अनहोनी की दे रहा है गवाही अहमदाबाद कल  चलते चले  पति ने किया मना तो नाराज होकर निकल गई, मौत

केटी न्यूज/आरा

किसे पता था कि उसे मौत बुला रही है। घर से अहमदाबाद जाने के लिए निकला था परिवार तभी पत्नी वोली कि आज अनहोनी का आभास हो रहा है। दिल गवाही नही दे रहा कल चलते है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। वह वहां से घर के लिए गई। परन्तु वह घर नही पहुंची उसे मौत ने आगोश में ले लिया। उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बनाही स्टेशन के पश्चिमी साइड डाउन लाइन पर हुई। मृतका के शाहपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी पति अवधेश पांडेय ने बताया कि वे गुजरात के अहमदाबाद प्राइवेट जॉब करते है। पुरा में पूरे परिवार वहीं रहता है। गर्मी की छुट्टी में गांव आए थे। वे अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने कहा कि आज दिन ठीक नहीं है और मेरा मन नहीं कर रहा है। हम लोग कल अहमदाबाद के लिए निकलेगें। जिसपर मैने मना कर दिया। उतने में नाराज होकर वह मुझे वहां से भाग गई। इसके बाद हम लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सोशल मीडिया द्वारा मोबाइल पर चले खबर से सूचना मिली कि बनाही स्टेशन पर एक 30 वर्षीय महिला की ट्रेन हादसे में मौत हो गई है। जिसके बाद हमलोगों ने सम्पर्क किया तो पता चला कि मेरी पत्नी ही है। मृत महिला की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के सोनकी गांव निवासी अवधेश पांडेय की 30 वर्षीय पत्नी सुमन देवी 30 पति अवधेश पाण्डेय के रूप में हुई है। वहीं रेल थाना पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में उसका पोस्टमॉर्टम कराया दिया गया था। मृतक के बाद दो पुत्र अमृत पांडेय एवं अभिषेक पांडेय है। मौत की सूचना मिलने बाद से  घर में चित्कार मच हुआ है।