नया भोजपुर पुलिस की कार्रवाई: 49.42 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 49.42 लीटर अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

केटी न्यूज/डुमरांव:
बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 49.42 लीटर अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।थानाध्यक्ष चंदन कुमार के अनुसार, पहली कार्रवाई में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चना भरियार गांव निवासी गुड्डू बिंद पिता- वीरा बिंद तथा श्रीपति बिंद पिता- बलिराम बिंद को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 30 लीटर देशी शराब बरामद हुई।वहीं दूसरी कार्रवाई में सिमरी थाना क्षेत्र के भौरौली गांव निवासी विकास यादव पिता श्रीराम यादव को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 19.42 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 180 एमएल की 19 बोतल तथा 500 एमएल की 32 बोतल शामिल हैं।

पुलिस ने बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।नया भोजपुर थाना पुलिस ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि शराब की तस्करी या अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

