Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पप्पू यादव ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

इस बीच पप्पू यादव ने एक बयान जारी किया है।उन्होंने कहा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

पप्पू यादव ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
Pappu Yadav

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज 9 जून को नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह था।नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।इस समारोह में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोगों को निमंत्रण दिया गया था।इस बीच पप्पू यादव ने एक बयान जारी किया है।उन्होंने कहा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।पप्पू यादव ने कहा कि 10 साल में जो हिंदू और मुस्लिम के नाम पर राजनीति हुई है वह खत्म होनी चाहिए।पूर्णिया से निर्दलीय निर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि हमें हिंदू-मुसलमान, जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर आने वाली पीढ़ी और नए भारत के लिए काम करना होगा।पप्पू यादव ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से उम्मीद करता हूं कि अब ये विकास की ज्यादा बात करेंगे।

पप्पू यादव ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

पप्पू यादव ने कहा कि सरकार में एनडीए है। हमें सत्ता और पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए सोचना चाहिए। गुस्सा और नफरत अब लोगों को पसंद नहीं है। हिंदू हो या मुसलमान पाकिस्तान और पीओके की बात नहीं करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि देश में आज सबसे बड़ा मुद्दा है महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी। महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। ये सभी धर्मों का सम्मान करेंगे और उनके विचारों का सम्मान करेंगे। साथ ही अधिकारों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।