Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

पुलिस ने हत्या के प्रयास में पांच अभियुक्तों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया

बलिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार दोपहर करीब दो बजे बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में शनिवार दोपहर करीब दो बजे बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल होने वाला फावड़ा, लोहे की रॉड और लाठी बरामद हुई। 

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश चल रही थी। इस दौरान उपनिरीक्षक शुभेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और पारस यादव, शिवजी यादव, विश्वामित्र यादव, आशा यादव, और मुकेश यादव उर्फ दरोगा को गिरफ्तार किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।