Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा  

केटीन्यूज/बलिया

जिला अस्पताल में बुधवार की सुबह 11 बजे उस समय हंगामा मच गया,जब बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में एक महिला को अस्पताल स्थित चौकी की पुलिस ने पकड़ लिया। उपस्थित लोगों ने बताया कि महिला आए दिन जिला अस्पताल में आ रहे मरीजों को बहला—फुसलाकर बाहर ले जाती है फिर अल्ट्रासाउंड, एक्स—रे के नाम पर पैसा ऐंठती है। उधर इस संबंध में सीएमएस एसके यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। आए दिन जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत मिलती रहती है। इसबीच बुधवार को एक बार फिर जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार की कलई खुल गई। जब पुलिस ने एक महिला मरीज के आरोप पर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने वाली महिला को पकड़ लिया। हालांकि बाद में समझौता हो गया और पीड़ित महिला के साथ—साथ तथाकथित दलाल महिला भी चली गई। घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन जिला अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म था। 

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा

चिकित्सक के साथ पुलिस की मिलीभगत उजागार 

 अब तक तो शिकायत सिर्फ यही मिल र​ही थी कि जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक ही सिर्फ बाहर की दवाएं लिखते हैं और उसे बाहर के चिह्नित दुकानों से दिलवाने का काम दलाल करते हैं। लेकिन बुधवार की घटना के बाद अब यह भी स्पष्ट हो गया कि चिकित्सक के साथ—साथ अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी भी इन तथाकथित दलालों के साथ मिले हुए हैं। तभी तो शिकायत के बाद तथाकथित महिला दलाल को पकड़ने के बावजूद पुलिस छोड़ दिया।  

बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप में महिला को पुलिस ने पकड़ा

क्या बोले सीएमएस 

बलिया। मामले की जानकारी हैं, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।