राजेश राम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा प्रदान करेगी : डॉ. मनोज पांडेय

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नव नियुक्त राजेश राम की नियुक्ति पर ज़िलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ खुशी का इजहार किया।

राजेश राम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा प्रदान करेगी : डॉ. मनोज पांडेय

- राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर जताई गई खुशी

- कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, पार्टी के फैसले का किया स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नव नियुक्त राजेश राम की नियुक्ति पर ज़िलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ खुशी का इजहार किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष आदरणीय डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में बिहार कांग्रेस को शक्ति एवं मजबूती मिली है। साथ ही बिहार प्रदेश के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा था। उनके किए कार्यों को भुला नहीं जा सकता। डॉ. अखिलेश सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प भी लिया जाता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. दिलकेश्वर राम के सुपुत्र राजेश राम लंबे समय से संगठन को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा सम्राट राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने उन पर विश्वास जताकर बिहार प्रदेश की बागडोर सौंपी है,

जो कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा प्रदान करेगी। हम बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के सभी कर्मठ सिपाही एवं बिहार प्रभारी बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं कि राजेश कुमार राम के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस एक नई ऊंचाई तक पहुंचेगी और 2025 में पार्टी एक नई शक्ति के रूप में उभरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेिटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य डॉ. सत्येंद्र ओझा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, अजय यादव, रूनी वर्मा, बक्सर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, कुमकुम देवी, भोला ओझा, विनय कुमार सिंह, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, रोहित उपाध्याय, अजय मिश्रा, संजय कुमार दुबे, बबन तुरहा, संजय कुमार पांडेय, राजेंद्र दुबे उर्फ बंगाली दुबे, शिव शंभू सिंह, राजू वर्मा, कमल पाठक, राजा रमन पांडेय, सुरेश जायसवाल मुख्य थे।