डुमरांव नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद के भाई का निधन, शोक में डूबा शहर

डुमरांव नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद एवं राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल, डुमरांव के निदेशक ब्रह्मा ठाकुर के छोटे भाई विष्णु ठाकुर का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई।

डुमरांव नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद के भाई का निधन, शोक में डूबा शहर

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद एवं राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल, डुमरांव के निदेशक ब्रह्मा ठाकुर के छोटे भाई विष्णु ठाकुर का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई।

विष्णु ठाकुर का परिवार डुमरांव के प्रतिष्ठित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े परिवारों में गिना जाता है। स्वयं ब्रह्मा ठाकुर वर्षों तक नगर परिषद से जुड़े रहे हैं और एक बार उपमुख्य पार्षद के पद पर भी निर्वाचित हुए थे। नगर की खेलकूद, सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी उनका परिवार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इन सभी आयोजनों में विष्णु ठाकुर, ब्रह्मा ठाकुर के साथ महत्वपूर्ण योगदान देते थे, जिसके कारण शहर में उनकी अलग पहचान थी।

गुरुवार की दोपहर जब उनके निधन की सूचना डुमरांव पहुंची, तो उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेलकूद से जुड़े लोगों तथा आम नागरिकों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिल्ली से शव को लेकर स्वजन डुमरांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की शाम विष्णु ठाकुर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पिता भूटी ठाकुर, भाई ब्रह्मा ठाकुर व महेश ठाकुर, पत्नी, पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से शहर ने एक सामाजिक रूप से सक्रिय और विनम्र स्वभाव वाले व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।