Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

- टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम की बीडीओ ने की समीक्षा, प्रचार-प्रसार पर दिया बल

- मुखिया और उप मुखिया अपने स्तर से अभियान को लेकर लोगों को करेंगे जागरूक

केटी न्यूज/बक्सर 

जिले में टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। इस क्रम में जिले के केसठ प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कार्यों और आगामी कार्यक्रमों के साथ टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बीडीओ मीथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत केसठ व कतिकनार पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर जल्द से जल्द सर्वे का

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

काम शुरू किया जाए और आंगनबाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों को टीबी जांच का भी प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, उनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे अधिक से अधिक टीबी के लक्षण वाले लोगों को टीबी जांच के लिए प्रेरित किया जा सके। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया और उप मुखिया अपने स्तर से टीबी जागरूकता अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे।

जीविका दीदियों को किया जा रहा प्रशिक्षित 

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

एमओआईसी डॉ. विनय कुमार ने बीडीओ को बताया कि टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रखंड अंतर्गत सभी जीविका दीदियों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसमें एसटीएस और एसटीएलएस के माध्यम से जीविका दीदियों को टीबी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ताकि,  वह भी टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान को लेकर पंचायत का चयन कर उसकी सूची तैयार कर ली गई है।

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

इसको लेकर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। इन पंचायतों में दो वर्ष की अवधि में आबादी के अनुरूप जिन पंचायतों से सबसे कम मरीज मिले हैं, उन पंचायतों की सूची तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। अभियान के दौरान जो भी एक्टिव केस मिलेंगे उन्हें चिन्हित करते हुए संपर्क वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। ताकि उपचार व सलाह दी जा सके।

पंचायत प्रतिनिधि व सदस्यों को संकल्प दिलाया जाएगा 

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

मओआईसी डॉ. कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के लिए चयनित पंचायतों के साथ सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधि व सदस्यों को संकल्प दिलाया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से जागरूकता रैली, सभा व प्रभात फेरी कर लोगों को कार्यक्रम के प्रति सशक्त एवं जागरूक बनाया जाएगा। इस क्रम

आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सर्वे का कार्य जल्द शुरू करें - बीडीओ

में पंचायत प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद सदस्यों को भी संकल्प दिलाया जाएगा। ताकि वे सभी अपने कार्यक्षेत्र को टीबी रोग से मुक्त करा। बैठक के सकेंद्य बैठक के बाद एमओआईसी ने एक टीबी मरीज को गोद लिया और उसे पोषण किट उपलब्ध कराया। बैठक में सीडीपीओ सुष्मिता, कतिकनार के उप मुखिया दीपक कुमार सिंह, प्रखंड जीविका प्रबंधक धर्मवीर कुमार गुप्ता, एसटीएस कुमार वरुण मौर्य, एसटीएलएस पंकज जायसवाल उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।