12 साल के नाबालिग लड़के ने 6 साल की बच्ची से किया बलात्कार

12 साल के पड़ोस में रहने वाले लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

12 साल के नाबालिग लड़के ने 6 साल की बच्ची से किया बलात्कार
Rape

केटी न्यूज़/बलिया

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।12 साल के पड़ोस में रहने वाले लड़के को पुलिस ने हिरासत में लिया है।नाबालिग लड़के पर आरोप है कि उसने 6 साल की एक बच्ची से बलात्कार किया है। बच्ची के साथ खेलने के दौरान लड़का उसे अपने घर में ले गया और उसके साथ  बलात्कार किया। 

बुधवार को बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने  बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 जुलाई की शाम छह वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया।इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में  नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की जांच की जा रही है।आरोपी लड़के को  हिरासत में ले लिया गया।