बक्सर में काम के दौरान करंट की चपेट में आया डुमरांव निवासी मानवबल, इलाज के दौरान मौत

बक्सर विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत एक मानवबल करंट की चपेट में आ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

बक्सर में काम के दौरान करंट की चपेट में आया डुमरांव निवासी मानवबल, इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

बक्सर विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत एक मानवबल करंट की चपेट में आ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मानवबल की पहचान डुमरांव के वार्ड 18 स्थित कमल नगर मोहल्ला निवासी स्व. लक्ष्मण प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बक्सर में बिजली विभाग में मानवबल के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार की दोपहर किसी ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खामी को दूर करने के दौरान रिर्टन धारा प्रवाह का शिकार हो नीचे गिर पड़े इस दौरान तेज झटका के साथ ही नीचे गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थी।

सहयोगियों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।गौरतलब हो कि तीन वर्ष पूर्व भी उन्हें काम के दौरान करंट का झटका लगा था। तब वे बूरी तरह से झुलस गए थे, लेकिन जान बच गई थी, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका।उसकी मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों द्वारा भारी मन से उसका अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों, माता, बड़े भाई अशोक कुमार, छोटे भाई दिलीप कुमार समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। 

वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहल्ले के वेद प्रकाश, ओम प्रकाश, सोनू वर्मा, मंटू सिंह, छोटे सिंह, सुरेन्द्र पाल समेत अन्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।लोगों का कहना है कि वह काफी मिलनसार व नेकदिल इंसान थे। यही कारण है कि उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पूरा मोहल्ला मर्माहत हो गया है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मियों ने भी अपने मानवबल के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है।