रघुनाथपुर सीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी की संदेहास्पद मौत

रघुनाथपुर सीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी की संदेहास्पद मौत

केटी न्यूज/ डुमरांव

रघुनाथपुर सीएचसी के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डा राजेश गुप्ता की संदेहास्पद मौत हो गई है। शुक्रवार की सुबह वह अपने चैंबर में मृत पाए गए। उनकी मौत रात में ही हो गई थी। हालांकि मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल सकती है। सूत्रों की माने तो उनका दिमागी हालत ठीक नहीं था तथा कुछ दिन पहले ही उनके जगह डॉक्टर ललन सिंह को सीएचसी का प्रभारी बनाया गया था। डा राजेश मुख्य रूप से पटना जिला के रहने वाले थे। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस तथा वरीय पदाधिकारियों को दी गई। वही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। हालाकि इस संबंध में विभाग के पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। बता दें कि डा राजेश का कार्यकाल विवादो से घिरा रहा है। वे अक्सर मरीजों तथा उनके परिजनों से मारपीट, सहकर्मियों से

दुर्व्यहार तथा अपने अजीबोगरीब हरकतों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। उनकी मौत किन कर्म से हुई है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। घटना की सूचना पर एसपी मनीष कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं।