Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

एनएच पर पशुपालकों की मनमानी सड़क दुघर्टना में गई अधेड़ की जान

एनएच पर पशुपालकों की मनमानी सड़क दुघर्टना में गई अधेड़ की जान

- नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास की है घटना

- गाय से टकरा गई थी बाइक 

केटी न्यूज/ डुमरांव

गुरूवार को एनएच 84 पर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास एक बाइक चालक सड़क पार कर रही गाय से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक तथा उसके पीछे बैठे अधेड़ को गंभीर चोटे आई। राहगीरों के सहयोग से दोनों को प्रतताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद बाइक चालक की हालत स्थिर हो गई जबकि अधेड़ को गंभीर चोटें आई थी। उन्हें वहा से रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ऋषिकांत चौबे पिता स्व परशुराम चौबे उम्र 57 वर्ष डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव के रहने वाले थे। वही जख्मी युवक उसी गांव का 25 वर्षीय गुड्डु सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक पर बैठ अपने गांव से बक्सर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदा गांव के पास पहुंची कि रोड पर अचानक एक गाय क्रास करने लगी। जिससे बाइक की टकरा गई। दुर्घटना के बाद बाइक चालक व पीछे बैठे व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े। आस पास में मौजूद लोगों द्वारा तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ऋषिकांत की मौत होने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। उनकी पत्नी सिंधु देवी तथा दोनों बेटो शशिभूषण व चंद्रभूषण का रो रोकर बुरा हाल था। इस घटना से ग्रामीण भी मायूश है। ग्रामीणों की मानें तो वे काफी मिलनसार थे। यही कारण है कि उनकी मौत से पूरा गांव मर्माहत हो गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।