Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

बगेन थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में एक मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। चिंताजनक स्थिति में उसका इलाज सदर अस्पताल बक्सर में चल रहा है।

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

मृतक की पहचान अकोढ़ी गांव निवासी खदेरन पासवान के 40 वर्षीय पुत्र किशुन पासवान के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी राजकुमार पासवान का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अकोढ़ी गांव में जबरन अबीर लगाने पर एक दो पक्ष आपस में भिड़ गए।.

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

इस दौरान किशुन विवाद सुलझाने पहुंचा तथा दोनों पक्षों को शांत कराने लगा। इसी दौरान अचानक एक पक्ष के लोग किशुन पर टूट पड़े तथा लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दिए। उनकी पिटाई से किशुन को गंभीर चोटें आई तथा वह मौके पर ही अचेत हो गया था। 

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी तथा उसे उठाकर इलाज के लिए पहले रघुनाथपुर सीएचसी तथा वहां से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल ले गए। जहां, इलाज के दौरान रात में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। रविवार की शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था।

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

वहीं, ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि इस घटना को ले गांव में गुटीय तनाव कायम है, लेकिन पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से गांव में होली का उत्साह ठंडा पड़ गया है। गौरतलब हो कि होली के पहले प्रशासन ने जबरन रंग-अबीर लगाने पर रोक लगाई थी। बवाजूद, कई जगहों पर होली पर जबरन रंग लगाने से छोटा-मोटा विवाद होते रहा।

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

वहीं, अकोढ़ी में इसकी कीमत एक व्यक्ति को जान देकर चुकानी पड़ी। बगेन थानाध्यक्ष विश्वकर्मा यादव ने बताया कि जबरन अबीर लगाने के विवाद में किशुन बीच-बचाव करने गया था, जिसकी एक पक्ष ने पिटाई कर दी। चोट गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अबीर लगाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत, दूसरार इलाजरत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।