बिचड़े लगे खेत में मवेशी चरने के विवाद में युवक को मारी दो गोली

बिचड़े लगे खेत में मवेशी चरने के विवाद में युवक को मारी दो गोली

गलती से खेत में चली गयी थी गाय, माफी मांगने के बावजूद मार दी गोली 

केटी न्यूज/आरा

जिले गड़हनी थाना क्षेत्र के लभुआनी गांव में गुरुवार की शाम खेत में मवेशी चराने के विवाद में एक युवक को दो गोली मार दी गयी। एक गोली सीने की दाहिनी ओर और दूसरी कलाई में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक लभुआनी गांव निवासी नंदजी यादव का बेटा दीपक कुमार है। गोली मारने का

आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वह गाय चराने बधार की ओर गया था। उसी दौरान उसकी गाय गलती से गांव के ही दुपौली यादव के धान के खेत में चली गयी। तभी दुपौली यादव वहां गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने कहा कि गलती से गाय खेत

में चली गयी। उसके बावजूद दुपौली यादव अपने घर गया और अन्य लोगों साथ हथियार लेकर वहां आ धमका। आने के साथ ही वह मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर उसके घर के लोग भी वहां पहुंचे। उसी बीच दुपौली यादव द्वारा उसे गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि

शुरुआती जांच में पता चला है कि गाय चराने के विवाद में पड़ोस के सोनू यादव ने युवक को गोली मारी गयी है। मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में आरोपित की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। एएसपी चंद्रप्रकाश उसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।