अपर समाहर्ता ने किया नावानगर अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

अपर समाहर्ता, अरुण कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को स्थानीय अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से विभिन्न विभागीय कार्यों की जानकारी ली गई। भूमि संबंधित मामलों, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, एलपीसी निर्गमन, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया गया।

अपर समाहर्ता ने किया नावानगर अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

केटी न्यूज/नावानगर 

अपर समाहर्ता, अरुण कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को स्थानीय अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से विभिन्न विभागीय कार्यों की जानकारी ली गई। भूमि संबंधित मामलों, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, एलपीसी निर्गमन, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता ने देखा कि कुछ फाइलों के निष्पादन में देरी हो रही है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए और आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कार्य संस्कृति में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी गई।

कुछ स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। अपर समाहर्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पर कार्रवाई तय है।

निरीक्षण के समय अंचलाधिकारी सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल और अन्य स्टाफ उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों से मिलकर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।