Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

कृषि विभाग में चयनित 15 युवाओं को डीएम ने दिया नियोजन पत्र

कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कुल 15 कर्मियों को सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने नियोजन पत्र दिया।

कृषि विभाग में चयनित 15 युवाओं को डीएम ने दिया नियोजन पत्र

केटी न्यूज/बक्सर

कृषि विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तहत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कुल 15 कर्मियों को सोमवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने नियोजन पत्र दिया। नियोजन पत्र का वितरण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में किया गया। जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पद के चार, सहायक तकनीकी प्रबंधक पद के नौ, प्रखंड स्तरीय लेखापाल पद के दो सहित कुल 15 कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया गया। नियोजन पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। बता दें कि प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल संविदा आधारित नियोजन के लिए कृषि विभाग द्वारा रिक्तियों के विरूद्ध जिलावार ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके आलोक में उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाईन आवेदन के बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग समिति के समक्ष उपस्थित होकर काउंसलिंग कराया था। इसके बाद मेधा एवं आरक्षण कोटि के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया। डीएम ने सभी चयनित कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने आवंटित क्षेत्र मुख्यालय में रहकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।