वीर कुंवर सिंह सेतू से गंगा में कूद गया युवक, तलाश व पहचान जारी
बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतू से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी है। घटना गुरूवार की शाम करीब पांच बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर थाने की पुलिस व स्थानीय प्रशासन लापता युवक के तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई थी।
केटी न्यूज/बक्सर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अचानक वीर कुंवर सिंह सेतू के रेलिंग पर चढ़ा। इस दौरान उसकी मंशा को भांप लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तबतक वह गंगा में छलांग लगा दिया। वहां, मौजूद लोगों ने ही बक्सर नगर थाने को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू करवाई है।

हालांकि, समाचार लिखे जानेे तक लापता युवक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है कि युवक कौन था तथा उसने किस परिस्थिति में ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को सूचना दिया है।

घटना के बाद वीर कुंुवर सिंह सेतू पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त के साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि युवक की शिनाख्त के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है कि उसने किस परिस्थिति में ऐसा कदम उठाया है।