कृषि महाविद्यालय को मिला ए श्रेणी का दर्जा, वैज्ञानिकों व कर्मियों में खुशी

वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय को ए श्रेणी का दर्जा मिलने से वैज्ञानिकों और कर्मियों में जश्न का माहौल है। इसको लेकर कॉलेज के प्राचार्य पारस नाथ की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। पिछले माह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बिहार कृषि विष्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) एवं वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्याल के द्वारा कृषि शिक्षा, कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अनुसंधान एवं न्यूनतम आधारभूत संरचना की गहन जाँच गई थी। जांच के बाद कमिटी के सदस्यों ने इसे ए श्रेणी का दर्जा देकर पुरस्कृत किया है।

कृषि महाविद्यालय को मिला ए श्रेणी का दर्जा, वैज्ञानिकों व कर्मियों में खुशी

केटी न्यूज/डुमरांव।  

 वीर कुँवर सिंह कृषि महाविद्यालय को ए श्रेणी का दर्जा मिलने से वैज्ञानिकों और कर्मियों में जश्न का माहौल है। इसको लेकर कॉलेज के प्राचार्य पारस नाथ की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों एवं कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। पिछले माह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बिहार कृषि विष्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) एवं वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्याल के द्वारा कृषि शिक्षा, कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अनुसंधान एवं न्यूनतम आधारभूत संरचना की गहन जाँच गई थी। जांच के बाद कमिटी के सदस्यों ने इसे ए श्रेणी का दर्जा देकर पुरस्कृत किया है। कॉलेज को ए श्रेणी मिलने के बाद वैज्ञानिकों एवं कर्मियों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी को एक दूसरे से शेयर करने के लिये बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. पारस नाथ की अध्यक्षता में एक बौठक आयोजित की गई।

 जांच में दिल्ली से आए सदस्यों ने अनुसंधान कार्य, खेल-कूद की व्यवस्था, आवसीय परिसर एवं छात्रावासों के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना का गहन जाँच किया था। जांच में ए श्रेणी दर्जा दिये जाने पर कॉलेज के प्राचार्य के साथ शिक्षक और कर्मियों में काफी खुशी है। इस खुशी को अपने वैज्ञानिकों एवं कर्मियों के साथ साझा करने के लिये कॉलेज के सभागार में एक बैठक आयोजित किया। प्राचार्य ने सभी शैणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियो को बधाई दी एवं उनके उत्कृष्ठ कार्यो को आगे भी जारी रखने का दिशा-निर्देष दिया। उन्होंने शाहाबाद जोन के एक मात्र कृषि कॉलेज कहा की इस कामयाबी पर क्षेत्र के किसानों, छात्रों को अनुसंधान कार्य करने का बेहतर अवसर मिलेगा।