Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

अपाचे मोटरसाइकिल और शराब छोड़ फरार हुआ शराब कारोबारी, 27 लीटर देसी शराब जब्त

सिमरी अंचल अंतर्गत तिलक राय के हाता थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक शराब कारोबारी की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया। थाना प्रभारी पूजा कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम जैसे ही सूचित यादव के डेरा के समीप बांध के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार युवक आता दिखाई दिया।

अपाचे मोटरसाइकिल और शराब छोड़ फरार हुआ शराब कारोबारी, 27 लीटर देसी शराब जब्त

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी अंचल अंतर्गत तिलक राय के हाता थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक शराब कारोबारी की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया। थाना प्रभारी पूजा कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र में शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम जैसे ही सूचित यादव के डेरा के समीप बांध के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार युवक आता दिखाई दिया।पुलिस टीम को देख आरोपी घबराया और कुछ दूरी पर ही मोटरसाइकिल सहित भारीभरकम बोड़ा फेंककर खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

अपाचे मोटरसाइकिल और शराब छोड़ फरार हुआ शराब कारोबारी, 27 लीटर देसी शराब जब्त

जब छोड़े गए बोड़े की तलाशी ली गई, तो उसमें देसी दबंग शराब की कुल 27 लीटर मात्रा बरामद की गई। पुलिस ने घटनास्थल से अपाचे मोटरसाइकिल और शराब  जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और फरार शराब कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा जा रहा है, वहीं तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।