अटेवा ने पुरानी पेंशन के लिए 26 सितंबर को जन आक्रोश मार्च की घोषणा की, प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल

चंदौली। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच अब अपनी लड़ाई को और तेज करेगा। इसके तहत 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

अटेवा ने पुरानी पेंशन के लिए 26 सितंबर को जन आक्रोश मार्च की घोषणा की, प्रशासन से मिला प्रतिनिधिमंडल

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच अब अपनी लड़ाई को और तेज करेगा। इसके तहत 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसी सिलसिले में अटेवा के जिला संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान देवेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई है। सरकार ने इसे हटाकर एक असुरक्षित नई पेंशन योजना लागू कर दी है। इसके साथ ही यूपीएस लागू करके कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। यह भी नहीं पता कि इस योजना की राशि कहां जा रही है। न तो सरकार को और न ही विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। 

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल से मार्च शुरू होगा और कलक्ट्रेट तक जाएगा। अधिक से अधिक कर्मचारियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल में दिवाकर सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, रिंकू यादव, निर्मल सिंह समेत कई लोग शामिल थे।