छापेमारी में बड़ा खुलासा: तहखाने से 140 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने एक मकान के अंदर बने तहखाने से करीब 140.25 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।

छापेमारी में बड़ा खुलासा: तहखाने से 140 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में टीम ने एक मकान के अंदर बने तहखाने से करीब 140.25 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया।डुमरांव उत्पाद थानाध्यक्ष प्रीति कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चार से पांच वाहनों पर सवार होकर टीम ने शुक्रवार शाम चिन्हित मकान पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान आंगन में बनाए गए गुप्त तहखाने से बड़ी मात्रा में शराब छुपाकर रखी मिली।कार्रवाई के दौरान विनोद प्रसाद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ डुमरांव उत्पाद थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।