Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नगरा सर्किल के कानूनगो के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया सर्च वारंट

नगरा सर्किल के कानूनगो के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया सर्च वारंट
फोटो :: बलिया कोर्ट

केटी न्यूज /बलिया

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शंभावी यादव ने खतौनी में जालसाजी करने के आरोप में तत्कालीन लेखपाल और वर्तमान में नगरा सर्किल के कानूनगो अजीत कुमार सिंह के विरुद्ध सर्च वारंट जारी किया है। कोर्ट के इस आदेश से राजस्व विभाग में हडकंप मचा है। बताया जाता है कि उरैनी निवासी प्रभात कुमार तिवारी, हरिश्चन्द्र तिवारी व उरैनी के तत्कालीन लेखपाल अजीत कुमार सिंह ने मिलकर दो अक्टूबर 2004 को देव भूषण तिवारी की रजिस्टर्ड वारिस सत्य रंजन तिवारी के साथ-साथ मनोरंजन तिवारी का नाम अंकित कर दिया था। जबकि सत रंजन तिवारी का नाम दो अक्टूबर 1997 को ही दर्ज हुआ था। जबकि, मनोरंजन तिवारी की मृत्यु सन 1968 में हो चुकी थी। मुकदमा वादी प्रमोद कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी रसड़ा को प्रत्यावेदन देकर जांच करने की मांग की थी।

बाद में न्यायालय के आदेश पर रसड़ा कोतवाली में मुकदमा नंबर 3021/08 धारा 419, 420. 467, 468, 471 मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके पहले अभियुक्तगण हरिश्चन्द्र तिवारी प्रभात कुमार तिवारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। जिसमें उपरोक्त अभियुक्तगण जमानत करा लिए थे। इसी प्रकरण में उच्च न्यायालय में भी प्रभात कुमार तिवारी और हरिश्चन्द्र तिवारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला चल रहा था। उच्च न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध 10000/ रुपये का जुर्माना लगाया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।