करंट से झुलसे अज्ञात युवक की मौत

करंट से झुलसे अज्ञात युवक की मौत

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में तोड़ा दम

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बीते रविवार की शाम हुई थी घटना

केटी न्यूज/आरा

आरा में करंट से झुलसे अज्ञात 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल पहुंची रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बता दें कि बीते रविवार की शाम अज्ञात युवक प्लेटफार्म नंबर चार स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर चढ़ गया था। तब वह हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। इसके बाद आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। बर्न वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।