कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः बहाल करने की मांग

बलिया। वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम फिर से बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः बहाल करने की मांग

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। वाराणसी के संपूर्णानंद स्टेडियम का नाम फिर से बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम हटा दिया है, जो बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि डॉ. संपूर्णानंद जैसे मनीषी, राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाना उनका और काशिवासियों का अपमान है। इस प्रदर्शन में अशोक कुमार सिंह, मुन्ना उपाध्याय, राज नारायण उपाध्याय, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।