Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

शारदीय नवरात्रि पर खड़िचा गांव में मां भगवती के मंदिर में दीपदान का भव्य आयोजन

बलिया। खड़िचा गांव में स्थित मां भगवती के मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के सप्तमी को दीपदान का भव्य आयोजन होगा, जिसमें लाखों भक्त पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

शारदीय नवरात्रि पर खड़िचा गांव में मां भगवती के मंदिर में दीपदान का भव्य आयोजन

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। खड़िचा गांव में स्थित मां भगवती के मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के सप्तमी को दीपदान का भव्य आयोजन होगा, जिसमें लाखों भक्त पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इस क्षेत्र में चौदह कोस तक फैले कलचूरी वंश के लोग और आसपास के भक्त नवरात्रि में पूजा-हवन में अनिवार्य रूप से भाग लेते हैं।

खड़िचा गांव के पूर्व में माँ भगवती का प्राचीन गढ़वासिनी मंदिर मिट्टी के पिंड रूप में स्थित है। मान्यता है कि सैकड़ों वर्ष पहले, हैहय-कलचूरी वंश के युद्ध के दौरान माँ ने प्रकट होकर वंश की रक्षा की थी। रामायण और अन्य पुराणों में भी कलचूरी वंश का उल्लेख है, जिसमें राजा सहस्त्रअर्जुन का नाम आता है, जिन्हें धन, कीर्ति और बल के देवता माना गया है।

आयोजन समिति के पुजारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि हर साल सप्तमी पर चौदह कोस के कलचूरी वंश के लोग यहां पूजा-अर्चना और दीपदान के लिए आते हैं। नरेंद्र सिंह, अजय सिंह, मनोज सिंह, जगदंबा सिंह, एडवोकेट मुकेश सिंह (मंटू), गोलू, मिथिलेश, अमित आदि लोग तैयारियों में जुटे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।