भारतीय पर्व परंपरा में जीवंतता का प्रतीक है होली - सरोज सिंह

भारतीय पर्व परंपरा में जीवंतता का प्रतीक है होली - सरोज सिंह

- बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, सचिव ने छात्रों को इको फ्रेंडली होली मनाने का दिया संदेश

केटी न्यूज/बक्सर

होली अनोखा त्योहार है, यह भारतीय पर्व परंपरा में जीवंतता का प्रतीक है। उक्त बातें बिहार सेंट्रल स्कूल के सचिव सरोज सिंह ने सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह पर्व हर्ष व उल्लास का सूचक है। यह एकमात्र ऐसा अनोखा त्योहार है

जिसमें दुश्मन भी गले मिलते है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को होली की बधाई देने के साथ ही उनसे कृत्रिम व खतरनाक रंगो से दूर रहने की नसीहत दी और इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से सावधानी बरतते हुए होली मनाने की अपील की और कहा कि यह त्योहार हमारे प्रकृति के नये कलेवर को हम सब के बीच बांटता है।

इसके पहले छात्रों ने पहले शिक्षकों तथा बाद में एक दूसरे पर पहले पुष्प वर्षा की तथा बाद में अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंत में सचिव ने कहा कि यह त्योहार यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम व मधुरता को बढ़ाने वाला होता है।

उन्होंने छात्रों को इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। मौके पर स्कूल के शिक्षक विनय तिवारी, विनोद उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, मो. चांद, मो. अतीक, ललित ओझा, वरूण कुमार, मधु सिन्हा समेत कई अन्य मौजूद थे।