Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

केटी न्यूज /गाजीपुर

जिले के रेवतीपुर गांव अंतर्गत दयाराम पट्टी के रहने वाले तथा सुहवल थाने पर होमगार्ड के पद पर कार्यरत जवान रामाकांत राय (58) का बीती रात एकाएक तबियत खराब होने से निधन हो गया। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

उधर इसकी जानकारी होते ही होमगार्ड कंपनी के जवानों एवं थाने के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड पडी। मृत होमगार्ड जवान का अंतिम दाह संस्कार मेदनीपुर स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि मृत होमगार्ड के पौत्र आंशिक उर्फ रोहित राय के देते ही माहौल गमगीन हो गया। इसके पूर्व होमगार्ड के दर्जनों जवान, कंपनी के बीईओ ,प्लाटून कमांडर अपने जवान को अंतिम विदाई दी।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

मृत होमगार्ड के परिजनों ने बताया कि बीते शुक्रवार को सुहवल स्थित बैंक आफ इंडिया पर ड्यूटीरत थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।सूचना पर होमगार्ड के अन्य जवान आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। उन्हें किसी तरह उनके घर पहुंचाए।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

चिकित्सक के यहाँ परिजन ले गये, जहां उनका उपचार कर छुट्टी दे आराम करने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले आए। इसके अगले दिन शनिवार की शाम को उनका दोबारा तबियत खराब हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें डाक्टर के यहाँ ले गए। जिसे देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

परिजनों के मुताबिक उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, उनकी चार लड़कियां है,सभी की शादी हो चुकी है।वहीं होमगार्ड कम्पनी के बी ओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृत होमगार्ड के परिजनों को महकमें की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी।

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की तबियत बिगड़ी, मौत

इस अवसर पर होमगार्ड कम्पनी के बीओ बिनोद कुमार सिंह, प्लाटून कमांडर शिवबचन,शिवमंगल,राकेश पांडेय ,राकेश राय ,कैलाश, रामनिवास यादव ,सुभाष सहित रेवतीपुर कम्पनी के समस्त होमगार्ड एवं ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।