ससुराल वालों ने महिला की गला घोट कर हत्या पति व देवर एफआईआर दर्ज

ससुराल वालों ने महिला की गला घोट कर हत्या पति व देवर एफआईआर दर्ज

केटी न्युज/जहानाबाद  

जहानाबाद में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने महिला की गला घोट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। महिला का शव भी घर के बाहर रखे पुआल से पुलिस ने बरामद किया है। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के खौरु मठिया गांव की है। वहीं इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के मायके वालों ने बताया वह अपनी बेटी मालती देवी की शादी 10 साल पूर्व खौरु मठिया गांव निवासी रामानंद यादव के पुत्र सुमंत कुमार से की थी। शादी में मिले दान दहेज के अलावा बेटी मालती के कोई संतान न होने से नाराज थे और आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। 

मंगलवार को भी पति एवं देवर द्वारा उसे मारपीट कर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को खलिहान में रखे नेवरी के पुआल में छुपा दिया। ग्रामीणों की भनक लगते ही इसकी सूचना मायके वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मृतका के ससुराल पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन के क्रम ने महिला के शव को घर के आगे रखी पुआल से बरामद कर किया है। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ मौके से फरार हो गए है। इधर उस बाबत एएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि महिला के शव घर के आगे रखे पुआल से बरामद किया गया है। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।