नगर परिषद की पहल, वार्ड 18 के 100 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

नगर परिषद की पहल, वार्ड 18 के 100 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

- मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के नेतृत्व में बांटा गया कंबल

- बोले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सभी वार्डों में बांटा जाएगा 100-100 कंबल

केटी न्यूज/डुमरांव

कड़ाके की ठंड को देखते हुए डुमरांव नगर परिषद प्रशासन ने सभी वार्डो के 100-100 गरीबों को कंबल का वितरण कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर के वार्ड 18 स्थित लालगंज कड़वी मोहल्ले में वार्ड के चयनित 100 गरीबों के बीच कंबल बांटा गया।

यह वितरण मुख्य पार्षद सुनीता देवी के प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, उप मुख्य पार्षद विकास ठाकुर तथा स्थानीय वार्ड पार्षद अनु देवी के प्रतिनिधि रितेश सिंह उर्फ भुटेली सिंह के हाथों किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित ने बताया कि ठंड व शीतलहर को देखते हुए नगर परिषद बोर्ड ने सभी वार्डों में 100-100 कंबल बांटने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि एक दो दिनों के अंदर सभी वार्डों में यह वितरण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अभी भी शीतलहर का दौर जारी है। जबकि शहर के कई ऐसे परिवार है जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं है। इसी को देखते हुए नगर परिषद ने इस बार सभी वार्डों में कंबल वितरीत कर रहा है। वही स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रितेश सिंह ने कहा कि चयनित जरूरतमंदों को बीच कंबल का वितरण किया गया।