शिक्षा क्षेत्र में कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का हो रहा है संचालन - डीएम

शिक्षा क्षेत्र में कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का हो रहा है संचालन - डीएम

- कस्तूरबा विद्यालय की तीन छात्राओं ने बिहार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर किया अपना अनुभव साझा

- विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने सभी अधिकारियों को पौधा देकर किया सम्मानित

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय 10+2 हाई स्कूल में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल, एसडीएम कुमार पंकज व डीईओ अनिल कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम सभी अधिकारी एवं

आगंतुकों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ने सभी अधिकारियों को पौधा देकर उनको सम्मानित किया। सम्मानित के बाद शिक्षा संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें छात्रों को सभी अधिकारियों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। वही छात्रों ने भी अपनी परेशानी से अधिकारियों को अवगत कराया।

इधर संवाद कार्यक्रम के तहत डीएम ने अपने संबोधन में कहा की सूबे की सरकार युवाओं को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार की इन योजनाओं से शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास है। उन्होंने कहा शिक्षा का स्तर पहले के अपेक्षा काफी ऊपर उठा है।

जिसका परिणाम सामने है। छात्राएं काफी संख्या में स्कूल आ रही है, महिलाएं सभी परीक्षा में प्रथम स्थान पा रही है। वही एसडीएम ने बिहार सरकार द्वारा छात्र हित में संचालित शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कस्तूरबा विद्यालय की तीन छात्राओं ने बिहार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर अपना अनुभव को साझा किया। अंत में डीएम ने प्रधानाध्यापिका को पौधा देकर बीडीओ मनोज कुमार की धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीपीओ चंदन कुमार द्विवेदी, सीओ अजीत कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी समेत सभी शिक्षक, शिक्षिका व छात्र -छात्रा तथा अभिभावक मौजूद थे।