Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

दीवाली पर पटाख़े की जगह दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी फूंक डाली,शराब पीकर मांगी थी माचिस

नालंदा में सिगरेट पीने के लिए माचिस नहीं देने पर दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी को ही फूंक डाला।घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितर बिगहा गांव की है।

दीवाली पर पटाख़े की जगह दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी फूंक डाली,शराब पीकर मांगी थी माचिस
Crime

केटी न्यूज़/नालंदा

नालंदा में सिगरेट पीने के लिए माचिस नहीं देने पर दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी को ही फूंक डाला।घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के छितर बिगहा गांव की है।पीड़ित महिला धर्मशिला देवी ने बताया कि दिवाली को लेकर घर पूजा-पाठ किया जा रहा था, तभी चार लोग माचिस मांगने आए। मेरी बेटी ने माचिस देने से इनकार कर दिया। इसके कुछ देर बाद वो लोग आए और मारपीट करने के बाद घर में आग लगा दी।

दीवाली पर पटाख़े की जगह दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी फूंक डाली,शराब पीकर मांगी थी माचिस

पीड़ित मंगल मांझी ने बताया कि पास में ही गोपाल महतो के साथ करीब एक दर्जन लोग शराब पीते हुए जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान उन लोगों ने माचिस की मांग की, जिस पर उन्होंने माचिस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्साए दबंगों ने महादलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए झोपड़ी में आग लगा दी। आग की भयंकर लपटों के कारण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

दीवाली पर पटाख़े की जगह दबंगों ने महादलित परिवार की झोपड़ी फूंक डाली,शराब पीकर मांगी थी माचिस

मंगल मांझी की पत्नी के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।यह घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हुआ।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।