Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

जौनपुर: किन्नरों पर हमला, अमानवीय बर्ताव का आरोप; पीड़ितों ने एसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में दो किन्नरों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किन्नर ने एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जौनपुर: किन्नरों पर हमला, अमानवीय बर्ताव का आरोप; पीड़ितों ने एसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

केटी न्यूज़। जौनपुर

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में दो किन्नरों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किन्नर ने एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए बरसठी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह घटना बरसठी के सुखलाल गंज गांव में हुई, जहां किन्नर समाज के एक समूह पर गांव के प्रधान और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित किन्नर बबली ने आरोप लगाया कि प्रधान आशा किन्नर ने गांव वालों के साथ मिलकर यह हमला करवाया, जिसमें कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में उठाते हुए दिखाया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें गाड़ी में डालकर एक कमरे में ले जाया गया, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई गई और मिर्च डालने जैसी घिनौनी हरकतें की गईं। 

बबली किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण करवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित किन्नरों ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।