नप मजदूर काम पर लौटे, शहर की सफाई शुरू

नप मजदूर काम पर लौटे, शहर की सफाई शुरू

- नप मजदूर यूनियन नेताओं के साथ ईओ ने की बैठक, खेद व्यक्त करते हुए मांग को बोर्ड में रखने की बात कही

केटी न्यूज/डुमरांव

नप मजदूरों का तीसरे दिन हड़ताल समाप्त हो गया। इनके हड़ताल पर चले जाने से शहर की स्थिति नारकीय हो गई थी। इनके काम पर लौटने के साथ ही शहर की सफाई शुरू हो गई है। मजदूर अपनी सात सूत्री मांग और मजदूर यूनियन के नेताओं के साथ ईओ द्वारा हुए दुर्व्यहार को लेकर बिते शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए थे। रविवार छुट्टी के दिन ईओ मनीष कुमार हड़ताली मजदूरों और यूनियन के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन नेताओं और मजदूरों के साथ हुए अनबन को लेकर खेद व्यक्त किया।

फिर उन्होंने उनकी सात सूत्री मांग को जा मानने लायक है, उसे अगली बोर्ड में लाने की बात कही। फिर इसके लिए एक कमिटी बनाने पर भी सहमति बनी। मालूम हो कि अपनी सात सूत्री मांग पत्र को लेकर मजदूर यूनियन नेता संजय शर्मा के साथ ईओ से मिलने के लिए शुक्रवार को उनके कक्ष में गए थे, जहा कुछ बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिस पर मजदूर और यूनियन के नेता इस ईओ द्वारा इसे दुर्व्यहार करने की बात मान हड़ताल पर चले गए थे।

दो दिनों तक हड़ताल में रहने के बाद शहर की स्थिति खराब हो गई थी। जगह-जगह शहर में कूड़े का अंबार लग गया था। बरसात की वजह से कूड़े दुर्गंध निकलने लगा था। इसको लेकर नप की चारो तरफ से बदनामी हो रही थी। स्थिति और खराब नहीं हो, फिर रविवार छुट्टी के दिन यूनियन के नेताओं और मजदूरों के साथ ईओ मनीष कुमार, नप प्रतिनिधि सुमित गुप्ता के साथ बैठक की।

बैठक में इओं ने कहे गए बातों के लिए खेद प्रकट किया और उनकी मांग को लेकर कहा की कुछ मांग बोर्ड की बैठक में मानी जा सकती है और जो कुछ मेरे स्तर से है किया जा सकता है। अन्य मामलों में एनजीओ से बात करना होगा,

क्योंकि सफाई व्यवस्था एनजीओ के माध्यम से होता है, इसमें नप का कोई हाथ नहीं है। यूनियन नेताओं व मजदूरों के साथ ईओ की सकारात्मक बात होने के बाद मजदूर काम पर लौट आए उनके काम पर लैटते ही बजबजा रही शहर को मुक्ति मिलना शुरू हो गया।