मचा हड़कंप : पूजा पंडाल में ताबड़तोड़ फायरिंग, समिति के चार को लगी गोली

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित पूजा पंडाल में रविवार की अहले सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशो ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पूजा समिति के सदस्य सहित चार लोगों को गोली लग गई।

मचा हड़कंप : पूजा पंडाल में ताबड़तोड़ फायरिंग, समिति के चार को लगी गोली

केटी न्यूज/ आरा 

बाइक सवार अपराधियों के द्वारा पूजा पंडाल में ताबड़तोड़ फायरिंग से हडकंप मच गया। इस अपराधिक घटना में पूजा समिति के चार सदस्यों को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हवा में पिस्टल लहराते हुए निकल गये। जिनकी इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। घटना रविवार की नावादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग इलाके में हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है। वहीं घटना में घायल सभी चार लोगों को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी इलाज शुरू हुई। 

सभी घायलों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ला निवासी का अरमान अंसारी 19 पिता कमालुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार यादव पिता टुनटुन यादव, रौशन कुमार पिता शिव कुमार एवं सिपाही कुमार के रूप में हुई है।  डाक्टर के अनुसार अरमान अंसारी को दाहिने साइड पीठ लगी है। जबकि सुनील कुमार यादव को बाएं हाथ व बाएं साइड पंजीरी में गोली लगी है। जबकि रौशन कुमार को दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। जबकि सिपाही कुमार को दाहिने साइड कमर में गोली लगी है। 

वहीं डॉक्टर विकाश सिंह ने कहा कि रविवार की सुबह गोली से जख्मी हालत में चार लोग अस्पताल में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों को पेट,एक को थाई एवं एक को पैर में गोली लगी है। जो दो लोगों को पेट में गोली लगी है। जिसमें एक ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और दूसरे का ऑपरेशन चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलते हैं नवादा थाना में तैनात एसआई वाहिद अली मौके  पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल दो खोखा मिला है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।