Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर लगेगी रोक,जल्द ही सरकार बुला सकती है एक बैठक

उत्तर प्रदेश सरकार सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने वाली है। उत्तर प्रदेश में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर सफर करना आसान नहीं होगा।

सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर लगेगी रोक,जल्द ही सरकार बुला सकती है एक बैठक
Accident

केटी न्यूज़/लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने वाली है।उत्तर प्रदेश में अब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर सफर करना आसान नहीं होगा।ऐसा इसलिए किया जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सके।

सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर लगेगी रोक,जल्द ही सरकार बुला सकती है एक बैठक

नियमों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोगों को सामान्य या निजी यात्रा पर ले जाने की परमिशन नहीं है। व्यावसायिक या कृषि कार्य के लिए किसी परियोजना स्थल या खेत पर जाने के लिये ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल किया जा सकता है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने माना कि इन नियमों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसपर सख्त रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमारा इरादा लोगों में जागरूकता पैदा करना है कि भले ही उन्हें लगे कि ट्रैक्टर ट्रॉलियां एक आसान और सुरक्षित विकल्प हैं, लेकिन जीवन से ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो सकता। हम देखेंगे कि इस तरह के जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर लगाने से कोई प्रभाव पड़ता है या नहीं। साथ ही, हम सख्त प्रवर्तन के लिए आगे बढ़ेंगे ।

सफर करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर लगेगी रोक,जल्द ही सरकार बुला सकती है एक बैठक

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा,हम जल्द ही यात्री परिवहन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे।दयाशंकर सिंह ने बताया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नियमों को सख्ती से लागू करना और साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच आवश्यक जागरूकता पैदा करना, जो आवागमन के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों को प्राथमिकता देते हैं,इसलिए क्योंकि वे इसे सस्ता और आसानी से सुलभ विकल्प मानते हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।