Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार
Keshav Times

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदूवादी नेता ने खून से लिखा पत्र

मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मथुरा के हिंदूवादी नेता पंडित दिनेश शर्मा ने मां दुर्गा के मंदिर में बनी मजार के चलते पूजा न होने पर लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूजा का अधिकार मांगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदूवादी नेता ने  खून से लिखा पत्र
Festival

केटी न्यूज़/लखनऊ

मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मथुरा के हिंदूवादी नेता पंडित दिनेश शर्मा ने मां दुर्गा के मंदिर में बनी मजार के चलते पूजा न होने पर लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूजा का अधिकार मांगा है। वह सीएम दरबार में खून से लिखा पत्र लेकर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदूवादी नेता ने  खून से लिखा पत्र

दिनेश शर्मा ने कहा कि मथुरा नौझील स्थित दुर्गा मां मंदिर में स्थिति बहुत खराब है। मंदिर की मूर्ति को गायब कर दिया गया है। मंदिर के सामने तीन-तीन मजारें बना दी गई हैं। मंदिर में जो 16 खंबे हैं, उनमें स्थित देवी देवताओं की मूर्तियों को भी छिन्न भिन्न कर दिया गया है। इसलिए हम अपने सीएम योगी के लिए खून से पत्र लिखकर लाए हैं। सीएम योगी से हमने मिलने का समय लिया है। जैसे ही हमें समय मिलेगा, हम उस बारे में अवगत कराएंगे। हमारा निवेदन है कि सीएम किसी भी तरह की जांच करा लें, यह मंदिर ही निकलेगा। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदूवादी नेता ने  खून से लिखा पत्र

हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा ने लखनऊ पहुंचकर पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौझील स्थित दुर्गा मां मंदिर में पूजा अर्चना करने की गुहार लगाई। दिनेश शर्मा ने कहा कि संपूर्ण मंदिर परिसर के एक भी हिस्से में अगर इस्लामिक पद्धति से निर्माण हुआ हो या ऐसा दिखे तो वह अपना दावा छोड़ देंगे।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुरातत्व सर्वे विभाग को आदेशित करें। अगर पूरे परिसर में मंदिर एवं मूर्तियों के अवशेष ना मिलें तो वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं। मां भगवती दुर्गा को जगत जननी कहा जाता है। नवरात्रि उनका विशेष पर्व होता है। हमें अनुमति मिलनी चाहिए थी। हम दुखी मन से लखनऊ में राजनेताओं से गुहार लगाने आए हैं।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।