Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

नोनियापुरा बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता, छापेमारी जारी

नोनियापुरा बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता, छापेमारी जारी

- अभी भी दोनों पक्षों में बना हुआ है तनाव, शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक की पिटाई की हो रही है चर्चा

केटी न्यूज/डुमरांव

नोनियापुरा बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता, छापेमारी जारी

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा व ढेंका तथा छतनवार गांवों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। शुक्र्रवार को भी पुलिस ने संबंधित गांवों में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया। वही शुक्रवार को नोनियापुरा के एक ई-रिक्शा चालक की ढेंका में पिटाई की बात भी सामने आई। हालांकि, इस मामले में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। लेकिन, इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई, बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

नोनियापुरा बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की सक्रियता, छापेमारी जारी

वही, दूसरी तरफ अभी भी नोनियापुरा व ढेंका तथा छतनवार के बीच विवाद गहराया हुआ है। यह विवाद कभी भी हिंसक रूख अख्तियार कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष अंदरखाने एक दूसरे को सबक सिखाने की तैयारी कर रहे है। लेकिन, पुलिस की मौजूदगी से फिलहाल टकराव की नौबत नहीं आई है। जबकि घटना के तीसरे दिन भी ढेंका मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर किए गए तोड़फोड़ के निशान मौजूद है, जो इस बात की तस्दीक कर रहे है कि घटना कितना विभत्स थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।