Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बलिया में ईद-मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकला जुलूस, शहर कोतवाल को किया गया सम्मानित

बलिया। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को नगर और गांवों में मुस्लिम समुदाय ने जोश के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में युवाओं की टोली मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में नातिया कलाम गाते हुए आगे बढ़ रही थी।

बलिया में ईद-मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकला जुलूस, शहर कोतवाल को किया गया सम्मानित

केटी न्यूज़। बलिया

बलिया।  हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जश्ने-ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को नगर और गांवों में मुस्लिम समुदाय ने जोश के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में युवाओं की टोली मुहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में नातिया कलाम गाते हुए आगे बढ़ रही थी। बच्चे और युवा हाथ में झंडे लिए नातिया कलाम पर झूमते और "तकबीर अल्लाहो अकबर" के नारे लगाते रहे।

बलिया में ईद-मिलादुन्नबी पर धूमधाम से निकला जुलूस, शहर कोतवाल को किया गया सम्मानित

एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान और जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर में कार्यक्रम चल रहा था। जुलूस बहेरी दिमागी चट्टटी से निकलकर चिंत्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक गुदरी बाजार और शनिचरी मंदिर होते हुए बड़ी मस्जिद तक गया और फिर वापस अपने स्थान पर लौटा।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान, जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पूर्वांचल सचिव कालिका प्रसाद, पूर्वांचल सचिव कारी जफर अहमद, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, जिला सचिव दीपक यादव, महताब आलम, सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता, जमाल आलम, कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद खान और औसत अली समेत कई नेताओं ने जुलूस का स्वागत किया।

नगर के काजीपुरा और राजेंद्र नगर का जुलूस विशुनीपुर जामा मस्जिद पर पहुंचा, जहां बहेरी, उमजगंज और विशुनीपुर के जुलूस मिल गए। इस दौरान शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह को मुस्लिम समुदाय द्वारा साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।