Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

आरपीएफ ने चार नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया किया चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले, छत्तीसगढ़ की है तीन लड़कियां

आरपीएफ ने चार नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया किया चाइल्ड हेल्प लाइन के हवाले, छत्तीसगढ़ की है तीन लड़कियां

केटी न्यूज/ रोहतास

सोमवार को आरपीएफ ने डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन से चार नाबालिग किशोरियों छुडाया। इन लड़कियों को सुरक्षा की दृष्टि से पहले हिरासत में लिया गया। उसके बाद चाइल्ड हेल्प लाइन को कागजी कार्रवाई के बाद भेज दिया गया। आरपीएफ के अनुसार तीन लड़कियां छत्तीसगढ़ की है। सूत्रों के अनुसार डेहरी-ऑन-सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 4 पर गश्त के दौरान नाबालिग बच्चियों को डरी-सहमी अवस्था में दिखी। जिसके बाद उनके पास जाकर यहां रूकने व इधर-उधर घूमने का कारण पूछा गया।

  चारों लड़कियों ने अपना नाम-पता तो बताया परंतु मोबाईल नंबर नहीं बताया। लड़कियां दीपाली कुमारी उम्र 16 वर्ष, पिता. सिकंदर राम, ग्राम मेदनीपुर टोला, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास है। इसके अलावा तीन लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं। रोशनी कुमारी उम्र 16 वर्ष, पिता जगदीश मर्कम, ग्राम अतरिया, थाना रायपुर, जिला बसाघाट, के साथ दो बहनें सोनम देवर उम्र 16 साल एवं रजनी कुमारी उम्र 16 वर्ष दोनों ही पिता राजू देवरए ग्राम वीरसावरकर नगर, थाना सोनदुगरी, जिला रायपुर शामिल हैं। पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ करने लगी तो लड़कियों ने बताया कि सभी घर से नाराज हो कर चली आई हैं तथा अपने घर नहीं लौटना चाहती। तब आरपीएफ ने सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन की शाखा परिवर्तन विकास केंद्र, तिलौथू से संपर्क कर संपूर्ण कार्यवाही के पश्चात ठीक ठीक हालत में निदेशक सविता देवी को सुपुर्द कर दिया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।