बक्सर में ट्रैफिक पर सख्ती: डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा, अवैध पार्किंग से लेकर ट्रिपल लोडिंग तक पर चलेगा डंडा

बक्सर जिले में लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था, जाम और नियमों की अनदेखी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब सड़क पर लापरवाही करने वालों की खैर नहीं होगी।

बक्सर में ट्रैफिक पर सख्ती: डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा, अवैध पार्किंग से लेकर ट्रिपल लोडिंग तक पर चलेगा डंडा

__ शहर की जाम समस्या खत्म करने को बना एक्शन प्लान, बक्सर में 3 और डुमरांव में 2 क्यूआरटी टीम तैनात

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले में लगातार बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था, जाम और नियमों की अनदेखी पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब सड़क पर लापरवाही करने वालों की खैर नहीं होगी।प्रशासन ने बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में 03 क्विक रिस्पांस टीम  तथा डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में 02 क्यूआरटी टीम गठित करने का आदेश दिया है। ये टीमें शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार गश्त करेंगी और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई  करेंगी।

__ इन पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अब सड़क पर हर तरह की अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई होगी। खास तौर पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन, वाहनों के शीशे पर काली फिल्म, ओवरलोडेड यात्री व मालवाहक वाहन, नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा/ऑटो संचालन, बिना हेलमेट बाइक चालक, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले वाहन चालक, वाहन प्रदूषण प्रमाणपत्र की कमी, फिटनेस फेल वाहन, ट्रिपल लोडिंग।इन सभी मामलों में नियमित जांच अभियान चलाकर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

__ हाईवे पर भी सख्ती, लेन तोड़ने वालों पर जुर्माना

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर प्रशासन का डंडा चलेगा। बैठक में निर्देश दिया गया कि जो वाहन निर्धारित लेन का उल्लंघन करेंगे, उन पर तुरंत कार्रवाई होगी।इसके अलावा बसों और अन्य सवारी वाहनों द्वारा सड़क किनारे कहीं भी यात्रियों को चढ़ाने-उतारने की आदत पर रोक लगाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

__ हूटर और तेज हॉर्न वालों पर भी कार्रवाई

अब सड़क पर रौब झाड़ने वालों के दिन लदने वाले हैं। डीएम और एसपी ने साफ निर्देश दिया कि अवैध रूप से हूटर लगाने वाले वाहनों तथा तेज आवाज में प्रेशर हॉर्न बजाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।जाम के असली कारणों पर वार बैठक में यह भी माना गया कि शहर के कई चौक-चौराहों पर सब्जी विक्रेता, ठेला दुकानदार और अवैध पार्किंग जाम की सबसे बड़ी वजह बन रहे हैं।इस पर प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, यातायात डीएसपी और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि नियमित अभियान चलाकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जाए, ठेला व सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित किया जाए, अवैध पार्किंग हटाई जाए, नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला जाए,

__ साइन बोर्ड और सड़क मरम्मत का आदेश

नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर शहर के चिन्हित स्थलों पर जल्द से जल्द साइनेज बोर्ड लगाए जाएं, ताकि लोगों को दिशा-निर्देश मिल सके।वहीं शहर की टूटी और गड्ढायुक्त सड़कों पर भी प्रशासन गंभीर दिखा। पथ निर्माण विभाग को आदेश दिया गया कि तत्काल सड़कों की जांच कर गड्ढे भरवाए जाएं। जहां सड़क चौड़ीकरण का काम हुआ है, वहां कालीकरण भी जल्द कराया जाए।

__ धूल से राहत के लिए पानी छिड़काव का निर्देश

शहर में उड़ती धूल को देखते हुए प्रशासन ने सड़कों पर नियमित पानी छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इस बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब सड़क पर नियम तोड़ना पड़ेगा भारीडीएम साहिला और एसपी शुभम आर्य की बैठक के बाद साफ हो गया है कि बक्सर में अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना आसान नहीं होगा। प्रशासन का फोकस सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि शहर को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।